
नजीबाबाद – अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉक्टर नीरज बोरा जी ने स्थानीय चौक बाजार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी गौरव अग्रवाल एडवोकेट को पूर्व में किए गए अनेकों कार्य को देखते हुए उन्हें पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। गौरव अग्रवाल एडवोकेट के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भारी संख्या मे वैश्य समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी
वही गौरव अग्रवाल ने सभी लोगों का धन्यवाद किया उन्होंने कहा हर तरीके से अपने समाज के लोगों के जो भी कार्य होंगे कोशिश करूंगा उन्हें पूर्ण करा सकूं जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे में पूर्ण ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाऊंगा मेरा प्रयास रहेगा अपने समाज को अपनी संस्कृति और सभ्यता से और शिक्षा से आगे बढ़ाना ताकि हमारे समाज के लोगों को हमारे समाज की उपलब्धियां और हमारे समाज की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान हो सके, बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, धीरज अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, तनु गोयल, हिमांशु तायल, अक्षय अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, रजत अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, चित्रांश अग्रवाल, आयुष बंसल, अनमोल गुप्ता आदि रहे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















