AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के कादराबाद में मनोज की वाटिका में पशुओं की देख रेख कर रहा सोमपाल निवासी कंनावल गामडी थाना ठाकुरद्वारा का शव फुव्वारे के पानी में पड़ा मिला रात्रि में अकेला रहता था युवक मनोज वर्मा के सुबह जब वाटिका में जाकर देखा तो युवक नही मिला तो तलाश करने पर फुव्वारे के पानी में मृत अवस्था मे पड़ा मिला जिसे लोगो की मदद से बाहर निकाला गया किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंची क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया व कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया सीओ सुनीता दहिया का कहना ह की प्रथम दृष्ट्या मोत पानी मे डूबने से हुई प्रतीत हो रही है स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया गया है और अन्य विधि कार्रवाई कराई जा रही है।


















