अंतरराष्ट्रीय
Trending

सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में आज फिर गिरावट, जानें Crypto का ताज़ा हाल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने शुक्रवार को जहां 4.76 प्रतिशत की गिरावट झेली थी, वहीं शनिवार को इसकी कीमत ने फिर झटका दिया और गिरावट में लगभग 1.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ इसका ट्रेड 5.88 प्रतिशत नीचे से शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) 31.15 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इस बीच अन्तर्राष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत $38,945 (लगभग 29.76 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन की ऑवरऑल वैल्यू (Bitcoin value) 8.2 प्रतिशत बढ़ी है।

बिटकॉइन में आई इस बड़ी गिरावट से ईथर भी अछूता नहीं रहा। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में आज 3.39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। खबर लिखने के समय तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) 2.1 लाख रुपये पर थी। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स में इथेरियम ब्लॉकचेन आधारित इस टोकन की कीमत $2,613 (लगभग 1.99 लाख रुपये) पर चल रही थी। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, आज अगर कुछ एक क्रिप्टोकरेंसी को छोड़ दें तो सभी में गिरावट देखी गई है। क्रिप्टोकरेंसी प्राइस चार्ट आज लाल रंग में रंगा नजर आया। Tether, USD Coin और Binance USD ही केवल ऐसे टोकन रहे जिनमें बहुत मामूली बढ़त हुई है। बड़ी गिरावट दर्ज करने वालों में Terra, Cosmos और Bitcoin Cash का नाम शामिल रहा। 

वहीं, बात अगर मीम बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी की करें तो Shiba Inu और Dogecoin, दोनों ही पॉपुलर मीम कॉइन में गिरावट आई है। शिबा इनु में जहां 3.22 प्रतिशत की गिरावट हुई, वहीं डॉजकॉइन 3.12 प्रतिशत के साथ लुढ़क गया। खबर लिखे जाने तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) 9.87 रुपये थी। जबकि शिबा इनु की भारत में कीमत (Shiba Inu price in India) 0.001921 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते अभी मार्केट में उतार चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि बहुत बड़ी गिरावट या लाभ की संभावना अभी नहीं जताई जा रही है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button