AIRA NEWS NETWORK – तीन दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्षेत्र की 16 टीमो ने प्रतिभाग किया, पहला मैच इस्लाम नगर ओर हयात नगर के बीच खेला गया इस्लाम नगर टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फ़ेसला लिया। इस मौके पर असजद चौधरी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा अपना खेल ईमानदारी से खेलें और जब आपको किसी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलता है तो यह आप के अच्छे खेल का ही मजा ही रहा होता है आप ईमानदारी से खेलेंगे तभी अपना अपने शहर अपने देश का नाम रोशन कर पाएंगे ।
मोहल्ला शैखान के सौजन्य से क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया जिसमें भाग लेने वाले जुनैद चौधरी, शाहबाज़ चौधरी, उवैश चौधरी, विशाल चौधरी, यूसुफ त्यागी, नदीम अहमद, अब्दुल क़ादिर, मौजूद रहे ।


















