स्योहारा – बीती देर शाम नूरपुर मार्ग स्थित इकड़े के पुल पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक बाइक पर दो बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गयी, प्राप्त समाचार के अनुसार परमिंदर कुमार पुत्र भूदेव सिंह निवसी ग्राम फिना थाना शिवाला कला और नितिन पुत्र टेक सिंह कल देर शाम बाइक द्वारा स्योहारा से नूरपुर की ओर जा रहे थे बताया जाता है कि उनकी बाइक बेहद तेज़ थी यहां इकड़े के पुल पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बेरिटेक से टकरा गई जिस कारण जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी तो दूसरे युवक को 108 की मदद से सीएचसी ले जाते समय दम तोड़ दिया।


















