AIRA NEWS NETWORK – थाना नजीबाबाद के ग्राम खीदरीपुरा मे12/10/2021 को लाश मिलने से पुलिस प्रशासन एवं ग्रामवासियों में हड़कंप मच गया था! पुलिस द्वारा युवक की पहचान निकुल पुत्र अनिल निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना मंडावर के रूप में हुई थी! निकुल पुत्र अनिल की शादी थाना नजीबाबाद के ग्राम जालबपुर गुदड़ में लक्ष्मण की पुत्री प्रियंका से 1 वर्ष पूर्व हुई थी, तभी से निकुल के ससुराल वाले निकुल के परिवारजनों को परेशान कर रहे थे, जिसके कारण दोनों पक्षों में आपसी विवाद एवं तनाव चल रहा था! जिसके चलते 12/10 /2021 को निकुल की लाश थाना नजीबाबाद के ग्राम खीदरीपुरा में मिली थी, निकुल के परिजनों ने बताया कि निकुल की पत्नी प्रियंका, साडू मुकेश एवं साले विकास ने योजना ब्रज षड्यंत्र करके मेरे पुत्र की हत्या कर दी है !
जिसकी तहरीर परिजनों द्वारा थाना अध्यक्ष नजीबाबाद को 12/10/ 2021 को दी गई, परंतु निकुल के परिजनों ने बताया कि दरोगा प्रवीण तेवतिया ने कातिल मुलजीमानो से हमसाज़ होकर कार्यवाही नही की! इतना ही नहीं निकुल के परिजनों ने बताया की दरोगा तहरीर बदलने का दबाव बना रहे हैं! जिसको लेकर निकुल के परिजन एवं गुस्साए ग्रामवासीयों ने नजीबाबाद तहसील परिसर में भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष पहुंचे! और तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर इंसाफ की गुहार लगाने लगा ने लगे! जिसको देख मौके पर क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह ने पहुंच कर ग्राम वासियों से वार्तालाप करते हुए कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ आपके साथ हूं, तथा दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा!
जिस पर क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद में तुरंत कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी नजीबाबाद को मुकदमा पंजीकृत कर हत्यारों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। अपनी इसी छवि के लिए क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह पहचाने जाते हैं क्योंकि अपने कार्यकाल में पूर्व से ही गजेंद्र पाल सिंह अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त रवैया अख्तियार करते हैं! जिस पर निकुल के परिजनों एवं ग्रामवासीयों ने क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह का आभार व्यक्त कर धन्यवाद कहा!


















