AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसपी डॉ धर्मवीर सिंह,द्वारा जजी चौक से मतदाता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखा कर, NCC के छात्र/छात्राएं, NSS के छात्र/छात्राएं, कई स्कूल के छात्र/छात्राएं एवं स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ पैदल मार्च निकाला गया मतदाता जागरुकता रैली में सभी को अपना नया वोटर कार्ड बनवाने, मतदान करने के लिये प्रेरित करते हुये लोकतंत्र के महत्व और मतदान के महत्व को समझाया गया।
प्रत्येक वोटर को अपने मतदान का प्रयोग कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया छात्र/छात्राओं द्वारा अपने हाथो में बैनर और स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर जागरुक किया गया । मतदाता जागरुकता रैली में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट,अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।


















