बिजनौर – नहटौर ब्लॉक के ग्राम नूरपूर खेड़की में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी का जोरदार स्वागत हुआ। रोबिन चौधरी ने पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया और 21 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ के बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुँचने का आहवान किया।
शनिवार की रात्रि को ग्राम नूरपूर खेड़की में रोबिन चौधरी का युवा कार्यकर्ताओ ने हल्दौर रोड़ से लेकर नूरपूर खेड़की तक टैक्टरों एवं ढोल नगाड़ों से रोड़ शो निकाला। गाँव में प्रंकुल चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम को भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री मुकुल तोमर, जिला उपाध्यक्ष केशव चौधरी,जिला मंत्री संकित राठी, दीपक चौहान, जिला उपाध्यक्ष विनय चौहान, कार्यकारिणी सदस्य विक्की जोशी, जिला मंत्री किसान मोर्चा अन्नी त्यागी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा जय त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल, सिद्धार्थ चौधरी, सन्नी, सुनील कुमार, दुष्यंत कुमार आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। आयोजक प्रंकुल चौधरी ने गाँव में आगमन पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चौधरी रोबिन चौधरी को तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी की अध्यक्षता और प्रदीप कौशिक व प्रंकुल चौधरी के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विपिन कुमार, अमित कुमार, गजे सिंह, दीक्षित कुमार, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, नासिर हुसैन, अजीत सिंह, कल्याण सिंह, चरण सिंह, आनंद राणा, शरद जैन, सुनील लाला, नीरज कुमार, ग्राम प्रधान पुत्र परविंदर सिंह, बीडीसी सदस्य अरुण अहलावत, विकास कुमार, चेयरमैन सहकारी समिति पंकज कुमार, अंशुल त्यागी, ज्येष्ठवीर सिंह जोजो, दिव्याशु दहिया, अक्षित कादियान, ललित, इंदर सिंह, अनित कुमार, जितेंद्र, सीटू राठी, विकास कुमार, नबलु त्यागी, सुनील कुमार त्यागी, राजीव त्यागी पूर्व प्रधान, शिवम त्यागी, ओम राज सैनी, जयपाल सिंह, अवनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















