बिजनौर – खो-खो खिलाड़ी बबली की नर्मम हत्या के मामले में सियासी बवाल खड़ा होने की संभावना बनने लगी है क्योंकि पीड़ित परिवार पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। इसी क्रम में गुरूवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद बिजनौर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और घटना के विषय में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में पुलिस ने आदमपुर निवासी शहजाद नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया परन्तु पीड़ित परिजन व अन्य लोगों की गले से यह बात नहीं उतर रही कि राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी से आखिर एक पतले दुबले शरीर का युवक आखिर कैसे ऐसी हाथापाई कर उस को मौत के घाट उतार सकता है। उन्होंने यह भी सबाल उठाया कि जब जब पुलिस शर्ट का एक बटन तलाश सकती है तो वह मोबाइल फोन क्यों बरामद नहीं कर पाई।
चंद्रशेखर आजाद ने पिडित परिवार की हर संभव मदद करते हुए उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई कराने का आश्वासन दिलाया। साथ ही चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश में बहन बेटियों को असुरक्षित बताया। गौरतलब है कि मामले में परिजन भी सीबीआई अथवा सीबीसीआईडी जांच की मांग कर रहे हैं। आइये जानते हैं इस संबंध में पीडित के परिजनों व आसपा अध्यक्ष ने सरकार से क्या मांग की उन्हीं की जुबानी।


















