ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

राबिया सैफ़ी के हत्याओं को हो फाँसी की सजा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – दिल्ली के संगम विहार में हुई राबिया सैफ़ी की हत्या के मामले में आज़ाद हिन्द समाज सेवा समिति के जिला अध्यक्ष ने लोनी उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ फाँसी की मांग की है। आज़ाद हिन्द समाज सेवा समिति के ग़ाज़ियाबाद जिला अध्यक्ष अली खान नहटौरी ने मरहूम राबिया सैफ़ी के केस में निष्पक्ष रूप से कार्यवाही व सीबीआई जांच की मांग की लोगों की मांग थी कि असल दोषी जल्द से जल्द गिरफ्त में हों व दोषीयों को फांसी हो चाहे वो किसी भी धर्म से हो।

इस मौके पर आज़ाद हिन्द समाज सेवा समिति के ज़िला अध्यक्ष अली खान नहटौरी ने कहा कि आज हम उस समाज का हिस्सा बनते जा रहे हैं जहां बहन-बेटियों की सुरक्षा एक चिंता का विषय बनता जा रही है। कभी निर्भया, कभी प्रियंका, कभी आसिफा तो कभी राबिया आखिर ये सब कब तक चलता रहेगा? जब देश राम मंदिर-बाबरी मस्जिद का मामला हल हो सकता है। तो फिर रेप जैसे घिनोने अपराध के खिलाफ कोई कठोर कानून क्यों नही बन सकता। आज़ाद हिन्द समाज सेवा समिति मांग करती है कि राबिया के मामले की सीबीआई जांच हो और हत्यारों को फाँसी की सज़ा हो ताकि भविष्य में लोग इनके अंजाम से सबक ले सकें।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button