अनुसूचित जाति के परिवारों को उत्पीडऩ संबंधी घटना पर प्रशासन द्वारा दिए 78 लाख 45 हजार रूपये :-डीसी निशांत कुमार यादव।

अनुसूचित जाति के परिवारों को उत्पीडऩ संबंधी घटना पर प्रशासन द्वारा दिए 78 लाख 45 हजार रूपये :-डीसी निशांत कुमार यादव।
करनाल 8 जुलाई, उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के साथ उत्पीडऩ संबंधी घटना होने पर परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाती है। जिले में सरकार द्वारा इस एक्ट के तहत 75 लोगों को 78 लाख 45 हजार रूपये की आर्थिक मदद की गई।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए किसी भी तरह की उत्पीडऩ संबंधी घटना होने पर परिवार को समय पर आर्थिक सहयोग दिया जाता है। इन परिवारों को सहयोग में देरी ना हो, गत दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 50 लाख रूपये प्रत्येक जिले में राशि देने का प्रावधान किया है ताकि पीडि़त परिवार को समय पर यह राशि मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के परिवारों के साथ कोई उत्पीडऩ ना हो, इसके लिए प्रशासन सतर्क है। अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ होने वाले उत्पीडऩ के मामले में भी दी जाने वाली कानूनी सहायता राशि भी बिना किसी देरी से जारी की जाती है तथा अनुसूचित जाति के परिवारों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। जिले में अनुसूचित जाति के परिवारों के साथ कोई अन्याय होता है तो प्रशासन दोषी के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करता है और उन्हें समय से पहले न्याय दिलाकर संतुष्ट किया जाता है।






