करनाल-हरियाणा

सीजेएम ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण।

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सीजेएम ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण।

करनाल 8 जुलाई, सुश्री जसबीर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, डीएलएसए, करनाल ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करनाल, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जन स्वास्थ्य विभाग की विशेष कार्यबल टीम द्वारा आज नगर निगम करनाल द्वारा स्थापित 50 एमएलडी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया गया।
सीजेएम ने बताया कि यह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रतिदिन 50 लाख लीटर पानी साफ  करता है और यह पानी किसान अपने खेतों में किसानी के लिए प्रयोग कर सकते हैं। सीवरेज ट्रीटमेंन्ट प्लांट से निकली खाद भी किसान अपनी खेती के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर शैलेन्द्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, करनाल नगर निगम के अधिकारी  और अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान एसटीपी ठीक से संचालित पाया गया, उपचारित व्यापार प्रवाह का नमूना भी लिया गया। उक्त एसटीपी हरियाणा सरकार द्वारा एसबीआर प्रौद्योगिकी (नवीनतम प्रौद्योगिकी) पर स्थापित किया गया है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button