जलभराव में डूबा भविष्य: प्राथमिक विद्यालय पर लटका ताला, बच्चों की पढ़ाई ठप

जलभराव में डूबा भविष्य: प्राथमिक विद्यालय पर लटका ताला, बच्चों की पढ़ाई ठप
राहुखेड़ी कोरा उर्फ राजारामपुर में जलभराव और गंदगी से बढ़ा बीमारियों का खतरा
स्कूल बंद, रास्ते जलमग्न: आजाद नगर के लोग गंदगी और बदबू से परेशान
नौनिहालों की शिक्षा पर जलभराव का ग्रहण, स्थायी समाधान की मांग
कूड़े के ढेर और गंदे पानी ने बढ़ाई मुश्किलें, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
जलभराव और गंदगी की कैद में नौनिहाल, राहुखेड़ी कोरा उर्फ राजारामपुर के प्राथमिक विद्यालय पर लटका ताला
नजीबाबाद -मुशर्रफ़ अली की रिपोर्ट-(बिजनौर)। उत्तर प्रदेश सरकार भले ही प्राथमिक शिक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर बड़े दावे कर रही हो, लेकिन नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम राहुखेड़ी कोरा उर्फ राजारामपुर की स्थिति जमीनी हकीकत बयां कर रही है। यहां जलभराव की गंभीर समस्या के चलते प्राथमिक विद्यालय पर ताला लटक गया है, जिससे नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं मोहल्ला आजाद नगर में गंदगी, सड़ते कूड़े और हफ्तों से जमा पानी ने बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दिनों हुई बारिश के बाद विद्यालय परिसर और आसपास के मुख्य रास्तों में भारी जलभराव हो गया। स्थिति ऐसी बनी कि विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाना पड़ा। गंदा पानी लंबे समय से जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, जिससे बच्चों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष भी जलभराव के कारण विद्यालय की कक्षाएं मजबूरी में पंचायत कार्यालय में संचालित करनी पड़ी थीं। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।
आजाद चौक के समीप मुख्य मार्ग पर बने कूड़ाघर और सड़ते कचरे से मोहल्ला आजाद नगर में दुर्गंध फैल रही है। राजीव अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास स्थित दुकानों तक पहुंचना भी लोगों के लिए मुश्किल बताया जा रहा है।





