कानपुर-उत्तरप्रदेश

जब विधानसभा अध्यक्ष बैठे बचपन के दोस्त के ऑटो में, कानपुर की सड़कों पर दिखी ‘यारी वाली सवारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कानपुर की सड़क पर सोमवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने बचपन के दोस्त श्याम के ऑटो में सवारी करते नजर आए। खास बात यह रही कि ऑटो उनके पुराने मित्र ही चला रहे थे। इस दौरान सतीश महाना ने वर्षों पुरानी दोस्ती और बचपन की यादों को फिर से जिया।जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट X पर वीडियो पोस्ट का अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
सतीश महाना ने इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर साझा किया। वीडियो में दोनों दोस्तों के बीच पुराना अपनापन और मुस्कान साफ दिखाई दे रही है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “पद और प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते और अपने शहर से जुड़ा लगाव हमेशा वैसा ही रहता है।सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं से थोड़ा समय निकालकर कल पुराने साथी श्याम के साथ वर्षों बाद कानपुर की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी करने का अवसर मिला। खास बात यह रही कि ऑटो चलाने वाले वही पुराने साथी थे, जिनके साथ बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हुई हैं। वही पुराने दिन, वही अपनापन और वही बेफिक्र मुस्कान आज फिर लौट आई। कानपुर की गलियों में घूमते हुए ऐसा लगा मानो जिंदगी कुछ पल के लिए फिर उसी सुनहरे बचपन में लौट गई हो”।

वही वीडियो में सतीश महाना और उनके दोस्त के बीच की सहजता लोगों को काफी पसंद आ रही है।दोनों पुराने दिनों को याद करते हुए नजर आए, जिसे देखकर लोगों ने इसे दोस्ती की मिसाल बताया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग विधानसभा अध्यक्ष की सादगी और पुराने रिश्तों को निभाने की भावना की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि इतने बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी बचपन के दोस्तों को याद रखना बड़ी बात है। कुछ लोगों ने इसे “जमीन से जुड़े नेता की पहचान” बताया तो कई यूजर्स ने कहा कि यही असली दोस्ती और इंसानियत है। लोगों का कहना है कि राजनीति में ऐसे दृश्य कम देखने को मिलते हैं,जहां कोई नेता अपने पुराने साथी के साथ इतने अपनत्व से नजर आए।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button