उत्तरप्रदेश

अमरपाटन में 11 पेटी का सच,जनता पकड़ रही, सिस्टम गिन रहा?

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

तस्करी पर सवालों की बौछार—स्रोत तक क्यों नहीं पहुंचती कार्रवाई?

मैहर जिले का अमरपाटन थाना क्षेत्र इन दिनों अवैध शराब तस्करी की चर्चाओं से गरम है। ताजा मामला 11 पेटी शराब का है—जिसे पकड़ने का श्रेय पुलिस से पहले स्थानीय लोगों को दिया जा रहा है। अब सवाल ये कि अगर जनता ही पहरेदार है, तो सिस्टम किस बात का पहरेदार है?वायरल खबरों के मुताबिक, ग्रामीणों ने खुद शराब की खेप पकड़ी और अमरपाटन पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है—लेकिन कहां से आई, किसकी थी, कहां जा रही थी जैसे असली सवाल अब भी दरवाज़े पर खड़े हैं।क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि बिना नंबर की गाड़ियों से वैध दुकानों से माल उठाकर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई की जा रही है। अगर ऐसा है, तो यह सिर्फ तस्करी नहीं—एक व्यवस्थित सप्लाई चेन का इशारा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।स्थानीय लोगों की मांग साफ है—जब्ती से आगे बढ़िए, जड़ तक जाइए। वरना नशा मुक्त अभियान पोस्टर पर चमकेगा, ज़मीन पर नहीं।जानकारों का कहना है कि जब तक स्रोत और नेटवर्क पर चोट नहीं होगी, तब तक हर बरामदगी अगली खेप का ट्रेलर भर है। पुलिस की ओर से अब तक विस्तृत खुलासा सामने नहीं आया है, जिससे अटकलें और तेज हो रही हैं।अब बड़ा सवाल—क्या अमरपाटन पुलिस पेटियों से आगे बढ़कर पैटर्न तोड़ेगी, या फिर गिनती जारी रहेगी और कहानी वही रहेगी?

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button