करनाल-हरियाणा
Trending

गांव की सुंदरता को लेकर प्रत्येक महीने 100 से ज्यादा पौधे रोपित करेंगे ग्रामीण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल: स्वच्छ पर्यावरण पर गहरा रहे संकट को दूर करने के लिए गांव सिद्धपुर के ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्त्ता मुकेश बाबा के नेतृत्व में न केवल गांव को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया है, बल्कि प्रत्येक महीने 100 से ज्यादा पौधे रोपित करने की अच्छी पहल भी की है। इसी कड़ी में सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं समाजसेवी मुकेश बाबा ने गांव सिद्धपुर की व्यायामशाला में 100 से ज्यादा पौधे रोपित किए और संकल्प भी लिया कि इन पौधों को सहेजकर रखा जाऐगा।

इस दौरान शांतिवन गोपाल गौशाला तरावड़ी के संचालक स्वामी हरिदेव भारती ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है, इससे न केवल पर्यावरण के प्रति आने वाली पीढ़ी जागरूक होगी, बल्कि गांव को एक सुंदर और स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा। समाजसेवी मुकेश बाबा के नेतृत्व में अन्य ग्रामीणों ने 100 से ज्यादा पौधे लगाए। इसके बाद ग्रामीणों को अपने-अपने घरों में लगाने के लिए पौधे भी वितरित किए गए। संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्त्ता मुकेश बीबा ने कहा कि जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए खान-पान आवश्यक है, उसी प्रकार व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए वृक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण, ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है, जो संपूर्ण मानव समाज का एकमात्र महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। प्रकृति द्वारा प्रदत्त अमूल्य भौतिक तत्वों- पृथ्वी, जल, आकाश, वायु एवं अग्नि से मिलकर पर्यावरण का निर्माण हुआ हैं। यदि मानव समाज प्रकृति के नियमों का भलीभाँति अनुसरण करें तो उसे कभी भी अपनी मूलभूत आवश्यकताओं में कमी नहीं रहेगी। इस अवसर पर मुकेश बीबा सिद्धपुर, स्वामी हरिदेव भारती, बाबा रामचंद्र, अंकित केनवाल, राजू जांगड़ा, थमन सोलहो, रवि कमालपुर समेत कई ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button