एलएलबी में मिस फ्रेशर सबीना नाज,मिस फेयरवेल खुशी सिंह,प्राइड ऑफ सुधाकर साक्षी सिंह एवं एमए की मिस फेयरवेल रोशनी सिंह बनी

वाराणसी :- पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में विधि महाविद्यालय के सभागार में एल-एल.बी. की मिस फ्रेशर,मिस फेयरवेल और एम.ए. का मिस फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया | दीप प्रज्वलन के पश्चात संस्थापक एडवोकेट पंडित जय नारायण दूबे,संस्थापिका पूर्व प्रधानाचार्या शान्ति दूबे और मां सरस्वती को माल्यार्पण करने के पश्चात महाविद्यालय के चेयमैन डॉ० प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि आप सभी न्यायिक सेवा में जाकर देश की सेवा करे और महाविद्यालय का नाम रोशन करे |
प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा वह है जो आपके भविष्य को संवारता है जिससे महाविद्यालय की छवि बनती है | इस अवसर पर निदेशक आशीर्वाद दूबे,तकनीकी निदेशन आयुष्मान दूबे,प्रशासनिक निदेशक कीर्तिमान दूबे ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए निर्णायक मण्डल के दायित्व को निर्वहन करते हुए मिस फ्रेशर और मिस फेयरवेल का चुनाव किया जबकि निर्णायक मण्डल में डॉ० प्रतिमा श्रीवास्तव,डॉ.रोली पाण्डेय,डॉ० हेमा गुप्ता डॉ० प्रतिमा मिश्रा,डॉ.अनीता सिंह,डॉ. प्रीति सिंह,डॉ.प्रियंका गिरी,डॉ.अनीता शर्मा भी रही |
एलएलबी में मिस फ्रेशर सबीना नाज, स्पॉटलाइट साक्षी अग्रवाल,एलएलबी अंतिम वर्ष में मिस फेयरवेल खुशी सिंह, मिस स्टूडियो श्रेया जायसवाल और प्राइड ऑफ सुधार महिला विधि महाविद्यालय साक्षी सिंह राजपुत को मिला जबकि एमए में मिस फेयरवेल रोशनी सिंह को मिस ब्यूटीफुल मुस्कान सोनकर,मिस स्टुडियो पूजा मौर्या को मिला |
जबकि वर्ल्ड बेस्ट टीचर अवार्ड डॉ.सुजीत राय,डॉ.राजकुमार श्रीवास्तव,डॉ० धम्म प्रिय गौतम,डॉ० प्रतिमा श्रीवास्तव,डॉ० अनीता सिंह,डॉ० प्रियंका गिरी को मिला | इस अवसर पर डॉ० मंजीत किशोर,डॉ. प्रेम कुमार एवं पूरे कार्यक्रम के समन्यवक डॉ० श्याम सुन्दर मिश्रा संचालन साक्षी सिंह राजपूत ने किया एवं समस्त शिक्षक, छात्राएं रही ||




























