वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी में कैंट पुलिस ने हटाया अतिक्रमण :- नगर निगम के साथ मिलकर चलाया अभियान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना कैंट पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कैंट क्षेत्र में कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने दैनिक जागरण प्रेस के आसपास के इलाके में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी कब्जे और यातायात में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों को हटाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने खड़ी खराब और अनुपयोगी गाड़ियों को हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद यदि ये वाहन नहीं हटाए गए, तो संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना कैंट प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि यह अभियान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button