चोरी के दो मामलों का खुलासा आरोपी गिरफ्तार पायल व मोबाइल बरामद।

रिपोटर विकास सिंह
चोरी के दो मामलों का खुलासा आरोपी गिरफ्तार पायल व मोबाइल बरामद।
नूरपुर।थाना नूरपुर पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को ग्राम नांगली जाजू निवासी कुलदीप पुत्र घसीराम ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके घर से चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। इसी दिन गांव के ही विजय सिंह पुत्र नन्हे ने भी तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया है। दोनों मामलों में थाना नूरपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान दोनों घटनाओं में आरोपी के रूप में सुनील पुत्र रामलाल, निवासी मोहल्ला पंचमुखी, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर उसकी तलाश की गई।सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को थाना नूरपुर पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।सुनील पुत्र रामलाल, निवासी मोहल्ला पंचमुखी, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक परवेज कुमार,उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार,कांस्टेबल मोहित कुमार
कांस्टेबल विकास कुमार
कांस्टेबल आकाश कुमार रहे।


















