वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में मीडिया को दी गयी जानकारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पेट्रोलियम तथा गैस की जमाखोरी पर की जा रही है कार्रवाई अब तक 21,939 निरीक्षण,12,330 सिलेंडर जब्त; 245 एफआईआर, 22 गिरफ्तारियां – संजय भंडारी ||

पिछले एक माह में पीएनजी कनेक्शन के 28,210 नए उपभोक्ता जुड़े – संजय भंडारी ||

बिना गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये पांच किलो गैस के सिलेंडर का किया जा रहा वितरण – संजय भंडारी ||

प्रदेश में उर्वरक के पर्याप्त भंडार मौजूद हैं,सरकार सभी किसानों को आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करा रही है उर्वरक- आशुतोष कुमार मिश्रा ||

वाराणसी :- पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों एवं गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें मीडिया को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई | यह पत्रकार वार्ता उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1,इंडियन ऑयल भवन गोमती नगर लखनऊ में आयोजित की गई | पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये आई.ओ.सी.एल.के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख संजय भंडारी ने कहा कि राज्य में 13,168 रिटेल आउटलेट तथा 28 सप्लाई लोकेशन/डिपो के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है | श्री भंडारी ने कहा कि जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर नियंत्रण हेतु अब तक 21,939 निरीक्षण किए गए हैं | इस दौरान 12,330 सिलेंडर जब्त किए गए, 245 एफआईआर दर्ज की गईं तथा 22 गिरफ्तारियां की गई हैं |

श्री भंडारी ने बताया कि राज्य में एलपीजी आपूर्ति 4,143 वितरकों एवं 36 बॉटलिंग प्लांट के माध्यम से लगभग 4.88 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा रही है | वर्तमान में आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है उन्होंने बताया कि पीएनजी क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है जहां राज्य में लगभग बीस लाख कनेक्शन उपलब्ध हैं तथा पिछले एक माह में 28,210 नए उपभोक्ता जुड़े हैं उन्होंने कहा कि 44 जनपद सीजीडी नेटवर्क के अंतर्गत आ चुके हैं और नेटवर्क विस्तार को गति दी जा रही है |

संजय भंडारी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया गया है यह सिलेंडर प्रदेश भर के सभी गैस वितरकों के पास आसानी से उपलब्ध है | इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल है उपभोक्ता केवल एक पहचान पत्र देकर प्रदेश के किसी भी हिस्से में गैस वितरक से यह कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं |

आशुतोष कुमार मिश्रा अपर निदेशक (कृषि),उत्तर प्रदेश ने बताया कि वर्तमान में राज्य में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है सभी किसानों को आवश्यकता अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि खरीफ 2026 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है तथा यूरिया, डीएपी एवं एनपीके सहित सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है उन्होंने कहा कि किसानों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों की खरीद करें |

इस मौके पर पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल ने कहा कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button