वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी मे सामूहिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन,228वां रक्तदान कर डाक्टर सौरभ मौर्य ने किया प्रेरित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रक्तदान से बचेंगी जिंदगियां वाराणसी में सामाजिक संगठनों की सराहनीय पहल ||

मानवता के नाम काशी का संकल्प बड़ी संख्या में युवाओं ने किया रक्तदान ||

सेवा,समर्पण और सहयोग काशी में सफल रहा विशाल रक्तदान शिविर ||

रक्तदान के लिए उमड़ा जनसैलाब, समाजसेवियों ने पेश की मिसाल ||

काशी में गूंजा मानवता का संदेश रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह ||

वाराणसी :- जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के तत्वावधान में 29 मार्च रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप अग्रवाल धर्मशाला में साधना फाउंडेशन के सहयोग से एक भव्य सामूहिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया | शिविर के दौरान साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सौरभ मौर्य ने अपना 228वां रक्तदान संपन्न कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सेवा भावना का परिचय दिया | वहीं साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रबंधक (आईटी विंग) सौमिक सामंता ने भी अपना 15वां रक्तदान किया | इसके साथ ही अभिषेक पाल सहित अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में योगदान दिया |

इस अवसर पर वाराणसी के विभिन्न ब्लड बैंकों की टीमों ने सक्रिय सहभागिता निभाई | साथ ही जय श्री कृष्णा फाउंडेशन एवं साधना फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |

डाक्टर सौरभ मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सामूहिक रक्तदान शिविर वर्ष में कम से कम चार बार आयोजित किए जाने चाहिए जिससे विभिन्न ब्लड बैंकों में समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रहे और जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सके | कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके इस महान योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button