असम/गुवाहाटी

जीओसी का सीमांत मुख्यालय दौरा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


गुवाहाटी: आज दिनांक 28/3/2026 को लेप्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला एवीएसएम,एसएम, जीओसी (नामित) 4 कोर ने सीमांत मुख्यालय एसएसबी, गुवाहाटी का भ्रमण किया । श्री सुधीर वर्मा महानिरीक्षक द्वारा जीओसी को पुष्पगुच्छ एवं सीमांत का खादा देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात, महानिरीक्षक ने सीमांत का कार्यक्षेत्र, सीमा प्रबंधन एवं युद्ध की परिस्थिति में एसएसबी की तैयारियों पर चर्चा किया। जीओसी ने एसएसबी द्वारा की जा रही सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा के दायित्वों की सराहना किया तथा युद्ध काल की तैयारियों के लिए सेना के साथ और बेहतर सामंजस्य के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया ।
अंत में श्री वर्मा द्वारा सीमांत का स्मृति चिह्न भेंट कर भ्रमण को यादगार बनाया गया ।भ्रमण के दौरान उपमहानिरीक्षक श्री रजनीश लाम्बा, नीरज चंद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button