हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

धर्मनगरी हरिद्वार मे शराब पीकर शांति भंग करते 65 लोगों पर पुलिस ने कैसी नकेल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने शनिवार को व्यापक चेकिंग और छापेमारी की।
थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65 लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 16,250 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।
पुलिस को क्षेत्र में राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने सभी पकड़े गए लोगों को सख्त चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी हरकत करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि होटल, ढाबों या सड़क किनारे शराब का सेवन न करें। जनहित में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button