वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

शिवपुर में चाय फेंकने के मामले में नया मोड़, सच्चाई कुछ और… जानिए पूरा मामला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद रंजिश में बदल गया। खौलती चाय फेंककर युवक को झुलसाने के आरोपों के बीच अब मामले में नए तथ्य सामने आए हैं।

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने चाय दुकानदार के बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हल्की कहासुनी हुई थी। इसके बाद कुछ घंटों बाद आरोपी युवक अपने साथियो संग दुकान पर पहुंचकर मारपीट करने लगे। इसी दौरान हाथापाई में चाय की केतली गिर गई, जिससे झुलसने की बात कही जा रही है।

दूसरे पक्ष की ओर से भवानीपुर (भरलाई) निवासी राजनाथ यादव ने शिवपुर थाने में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार 5 फरवरी की सुबह बाजार से लौटते समय विजय कुमार और अजय कुमार ने तेज रफ्तार पिकअप से उनकी बाइक में टक्कर मार दी और जाते-जाते गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी।
राजनाथ यादव का कहना है कि कुछ घंटों बाद वही आरोपी तीन अज्ञात लोगों के साथ ऊसरपुरवा, भरलाई स्थित उनकी चाय–पनीर की दुकान पर पहुंचे और उनके पौत्र अजीत यादव के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसी दौरान हाथापाई में चाय की केतली गिर गई, जिससे झुलसने की बात कही जा रही है।

दुकानदार का आरोप है कि इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ की गई और करीब सात हजार रुपये नकद लूट लिए गए। साथ ही थाने जाने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।
फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button