वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी के डॉ. आनंद वर्धन शर्मा को मिला सन 2026 का भारतेंदु हरिश्चन्द्र सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी । भारतेंदु नाट्य अकादमी उत्तरप्रदेश द्वारा साल 2026 में दिए जाने वाले सम्मानों के अंतर्गत नाट्य विधा के लेखन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए काशी नगरी के डॉ. आनंद वर्धन शर्मा को “भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान 2026 “ आगामी 26 जनवरी को राजभवन, उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया । उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित अलंकरण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता की महामहिम श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ।
विदित हो कि डॉ . आनंद वर्धन वर्तमान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं । इससे पूर्व वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा में प्रतिकुलपति रह चुके हैं और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद नई दिल्ली द्वारा संचालित हिन्दी चेयर पर यूरोप के देश बल्गारिया में 2 बार अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। डॉ . आनंद वर्धन को पूर्व में उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा काव्य लेखन के लिए नरेश मेहता सर्जना पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया है। वे प्रख्यात बाल साहित्यकार डॉ.श्रीप्रसाद के पुत्र हैं और कविता व कहानी लेखन के साथ साथ रंगमंच के लिए भी निरंतर रचनात्मक लेखन कर रहे हैं ।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button