नई दिल्लीबिजनौर-उत्तरप्रदेश

आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
बिजनौर/नई दिल्ली।
आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा की ओर से देशवासियों, पत्रकार साथियों, आईरा परिवार के सभी पदाधिकारियों, संवाददाताओं एवं कर्मचारियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।


इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। पत्रकारिता समाज का दर्पण होती है और आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन देशहित, सच और जनसमस्याओं को निर्भीकता से उठाने के अपने संकल्प पर निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि आईरा न्यूज़ नेटवर्क सत्यनिष्ठ, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से आम नागरिक की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है, जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
अंत में उन्होंने सभी से संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने, सामाजिक समरसता बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button