वाराणसी/उत्तरप्रदेश

600 दुकानदारों को नोटिस,मलदहिया मार्केट की दो दुकानें सील

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बकायेदारों पर चला नगर निगम का चाबुक,करीब 86 हजार की वसूली के लिए जड़े ताले |

लंबे समय से किराया व टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ अभियान तेज

​वाराणसी : नगर निगम ने राजस्व वसूली को लेकर अपना रुख कड़ा कर लिया है एक तरफ जहां गृहकर और जलकर की वसूली के लिए अभियान तेज किया गया है वहीं दूसरी ओर दुकानों के बकाया किराए को लेकर भी निगम सख्त है | इस क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर नगर निगम ने 600 दुकानदारों को नोटिस दी है वहीं शुक्रवार को मलदहिया मार्केट की दो दुकानों को सील कर दिया निगम की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे मार्केट परिसर में हड़कंप मच गया | शहर में निगम की करीब 1800 दुकानें हैं सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि सभी दुकानदारों को समय से किराया जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिया जा चुका है इसके बाद भी कुछ दुकानदार हीलाहवाली कर रहे हैं इसे देखते हुए अब सख्ती का निर्णय लिया गया है | इसी कड़ी में नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव के नेतृत्व में टीम ने सीलिंग की मुख्य कार्रवाई सूर्यकांत देवी के नाम आवंटित दुकान संख्या 48 पर की | इस दुकान पर 28,870 रुपये बकाया होने पर ताला जड़ दिया गया वहीं दुकान संख्या 24 पर भी कार्रवाई की गाज गिरी और 57,775 का बकाया होने पर उसे सील कर दिया गया |

​तीन साल में पौने पांच गुना बढ़ी वसूली
नगर निगम की इस सख्ती का असर राजस्व पर भी दिख रहा है। पिछले तीन वर्षों में दुकान के किराए की वसूली में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है | वित्तीय वर्ष 2023-24 में जहां महज 80 लाख रुपये की वसूली हुई थी वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 2.72 करोड़ पहुंच गई | वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 3.80 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं | इस प्रकार देखा जाए तो बीते तीन वर्षों में निगम की किराया वसूली करीब 4.75 गुना (करीब पांच गुना) तक बढ़ गई है | अधिकारियों का कहना है कि बकाया भुगतान न होने की स्थिति में अन्य इलाकों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button