करनाल-हरियाणा
Trending

किसान आंदोलन एक बार फिर अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसानों ने दिल्ली की ओर रूख करना शुरू कर दिया है

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल: कृषि कानूनों के विरोध में सयुंक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में गेंहू की फसल कटाई के उपरांत एक बार फिर अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसानों ने दिल्ली की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते हर रोज किसानों के जत्थे के बाद जत्थे दिल्ली की ओर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी सिलसिले के चलते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्वबीर सिंह व प्रदेशाध्यक्ष रतनमान की प्रेरणा से युवा किसानों के जत्थे ने बुद्ववार को दिल्ली धरने की ओर कूच किया। जत्थे का नेतृत्व अंबाला के गांव दुराली के युवा किसान नेता हरप्रीत सिंह दुराली कर रहे थे।

इस आंदोलनकारी युवा किसानों के जत्थे में अंबाला व कुरूक्षेत्र जिला के युवा किसान शामिल थे। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने करनाल पहुंचने पर युवा किसानों का जोरदार अभिनंदन करते हुए हौंसला अफजाई की। प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने जत्थे में शामिल युवा किसानों की अगुवाई करते हुए किसान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। आंदोलनकारी युवा किसानों में जोश भरते हुए किसान नेता रतनमान ने कहा कि कभी भी युवाओं की भागेदारी के बिना कोई भी अभियान सफल नही हो सकता। क्योंकि युवाओं में नई उर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के सफल होंने तक इसी प्रकार युवाओं का जोश बदस्तूर बना रहना चाहिए।

मान ने कहा कि जब तक केंद्र की सरकार तीनों विवादित कृषि कानूनों को रद्द नही करती तथा समर्थन मूल्य पर खरीद गांरटी का बाध्यकारी कानून नही बनाती तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। किसान रूकने वाले नही है। रतनमान ने कहा कि किसान आंदोलन कड़ी से कड़ी परीक्षा से गुजर चुका है। अब तो किसानों की ही जीत होगी। किसानों के हौंसले अडिग है। अगर केंद्र की सरकार ने किसानों की मांगो को जल्द नही माना तो केंद्र में शासित भाजपा सरकार कभी अस्थिर हो सकती है।

युवा किसान नेता हरप्रीत दुराली ने कहा कि इसी प्रकार युवा किसानों का दिल्ली कूच जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह जत्था सिंघू व गाजीपुर बार्डर पर जाएगा। इस मौके पर जिला सरंक्षक महताब सिंह कादियान, किसान नेता कृष्ण जागलान, युवा नेता हरप्रीत सिंह दुराली, हरपाल सिंह धन्योड़ा, नवनीत शाहपुर, मोंटी शाहबाद, युद्वबीर सिंह, हरमन सिंह सहित काफी संख्या में किसान शामिल थे।

युवा किसानों के जत्थे को रवाना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रतनमान

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button