बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

कीरतपूर के ग्राम भनेडां मे पागल बंदर का आतंक, मासूम को किया घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कीरतपूर के ग्राम भनेडां मे पागल बंदर का आतंक, मासूम को किया घायल

महीनो से भनेडा की गलियां अंधेरे मे डूबीं, खंड विकास अधिकारी से ग्रामीणों ने लगाई गुहार

कीरतपूर बिजनौर- कस्बे के ग्राम भनेडा मे काफी समय से पागल बंदर आतंक का कारण बना हुआ है, उक्त पागल बंदर आए दिन महिलाओं तथा बच्चो पर हमला कर क्षेत्र मे दहशत का कारण बना है ।
ताजा प्रकरण ग्राम भनेडा के रहने वाले मोहम्मद इदरीस की पांच वर्षोय पुत्री इनाया पर पागल बंदर ने हमला कर बुरी तरहां घायल कर दिया ।
उक्त पागल बंदर काफी समय से क्षेत्र मे मासूम बच्चो तथा महिलाओ पर हमला कर घायल कर चुका है जिसकी शिकायत ग्राम वासियो ने ब्लाक कीरतपुर मे की किंतु कोई कार्रवाई नही हुई ।
इसके अतिरिक्त ग्राम भनेडा मे स्ट्रीट लाइट की भी समस्या बनी हुई है, क्षेत्र की अनेको स्ट्रीट लाइटे खराब पडी है जिसके कारण गलियों मे अंधेरा पसरा रहता है जो लगातार दुर्घटनाओ का कारण बन रहा है ।
अजाद समाज पार्टी के नगीना विधानसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री समाज सेवी मोहम्मद फैजान ने क्षेत्रीय लोगो के साथ खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उक्त पागल बंदर के आतंक से निजात दिलाने तथा कीरतपूर कस्बे के ग्राम भनेडा की अंधेरी गलियों की खराब पडी स्ट्रीट लाइटों को सही करवाने की मांग करते हुए कहा कि काफी समय से स्थानीय ग्रामीण ब्लाक मे उक्त दोनो समस्याओ को लेकर शिकायते कर रहे है किंतु प्रशासन ने कोई कार्रवाई नही की है । उक्त शिकायत पर भी यदी प्रशासन नही चेता तो आजाद समाज पार्टी उक्त दोनो मुद्दो के लेकर आंदोलन को बाध्य होगी ।
उक्त ज्ञापन देने वालो मे मोहम्मद फैजान के साथ नवीन भारती, मोहम्मद इमरान सलमानी, इमरान कुरैशी, जुबैर, अल्तमिश कुरैशी, आरिफ अब्बासी, अशरफ सलमानी आदी क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button