बढ़ता हुआ जनाधार, जुड़ते हुए लोग गवाह हैं — आने वाला कल राष्ट्रीय लोकदल का है!” : चौधरी शोएब
बढ़ता हुआ जनाधार, जुड़ते हुए लोग गवाह हैं — आने वाला कल राष्ट्रीय लोकदल का है!” : चौधरी शोएब
बिजनौर।-आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“खबर वही जो हो सही”
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐसी पार्टी रही है जिसे किसी पहचान की आवश्यकता नहीं। स्व. चौधरी अजीत सिंह द्वारा स्थापित यह पार्टी केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों की राजनीति में सदैव सक्रिय रही है। चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाले अजीत सिंह ने जनता दल के विघटन के बाद रालोद की नींव रखी थी।
आज हालांकि पार्टी का दायरा सीमित हो चुका है और केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों तक सिमट कर रह गया है, लेकिन पार्टी के युवा चेहरों में नया जोश है। इन्हीं में एक नाम है – चौधरी शोएब, जो युवा रालोद के रुहेलखंड परिक्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं।
राजनीतिक पृष्ठभूमि और प्रेरणा:
जब चौधरी शोएब से पूछा गया कि उन्होंने रालोद को ही क्यों चुना, तो उनका जवाब स्पष्ट था – “मेरे पिता मोहम्मद मोनिस बिजनौर की राजनीति में एक सम्मानित नाम थे और चौधरी परिवार से गहरे प्रभावित थे। मैंने उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए रालोद का दामन थामा और अब तक 8 वर्षों से सक्रिय सदस्य हूं। मैं जयंत चौधरी जी का सच्चा सिपाही हूं और जीवनपर्यंत इसी विचारधारा से जुड़ा रहूंगा।”
रालोद का भविष्य और भूमिका:
रालोद के सीमित प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शोएब ने कहा, “राजनीति संभावनाओं का खेल है। भाजपा भी एक समय सीमित उपस्थिति वाली पार्टी थी, आज सत्ता में है। हमारी पार्टी विचारधारा आधारित राजनीति करती है, जो कभी न बदली है न बदलेगी। हमें विश्वास है कि कल हमारा होगा।”
पार्टी में पहचान और वरिष्ठ नेतृत्व से संबंध:
चौधरी शोएब ने बताया, “मेरे लिए ये गर्व की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और सांसद चंदन चौहान मेरे कार्य को पहचानते हैं और बड़े मंचों से मेरा नाम लेते हैं। जमीन कोई किसी को सौंपता नहीं, संघर्ष से ही बनती है, और मैं उसी पथ पर हूं।”
राजनैतिक क्षेत्र और भविष्य की दिशा:
बिजनौर को ही केंद्र बनाने के सवाल पर उनका जवाब था, “मैं पूरे रुहेलखंड से लेकर लखनऊ तक सक्रिय हूं। मेरे लिए तो पूरा भारत ही कार्यक्षेत्र है, और मेरा भविष्य वहीं होगा जहां पार्टी का निर्देश होगा।”
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“खबर वही जो हो सही”


















