वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत के 63वें जन्मदिन पर हुआ पौधारोपण अभियान

वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत के 63वें जन्मदिन पर हुआ पौधारोपण अभियान
📍 ककराला (बदायूं) —— रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन | AIRA News Network
वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत ने अपने 63वें जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाते हुए 63 पौधे लगाने का बीड़ा उठाया। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण किया गया।
🌿 कार्यक्रम की शुरुआत शाह इब्राहीम बाबा की दरगाह से हुई, जहां पौधारोपण के बाद चादरपोशी की गई। दरगाह के सज्जादा नशीन सूफी आबिद अली खां ने देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की

🚓 इसके पश्चात ककराला पुलिस चौकी परिसर में पौधे लगाए गए। अलापुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “मामू हामिद अली खां राजपूत का यह कार्य समाज को प्रेरणा देने वाला है।”
🏛️ इसके बाद नगर पालिका परिषद ककराला परिसर में चेयरमैन इंतखाब सकलैनी और बड़े बाबू शमशाद खां की मौजूदगी में पौधारोपण संपन्न हुआ।
👥 इस कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह, सभासद जैनुलाब्दीन लकी, हाफिज आमिल सकलैनी, मौलाना अफरोज, मुदस्सिर खां, जीशान अंसारी, अदनान खां समेत कई गणमान्य लोग और समाजसेवी उपस्थित रहे।
🌱 हामिद अली खां राजपूत ने लोगों से अपील की कि वे अपने हर जन्मदिन या खास अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं, जिससे वातावरण को हरा-भरा और प्रदूषण रहित बनाया जा सके।
📸 — रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन | AIRA News Network


















