⚠️ सरकारी दावे बनाम ज़मीनी हकीकत:जहां सरकारें ‘हर घर जल’ और ‘जल संरक्षण’ की बात करती हैं, वहीं स्योहारा में “जल का केवल वादा है, हकीकत में सन्नाटा है!”

🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ स्योहारा
✍️ रिपोर्ट: आईरा न्यूज़ नेटवर्क
🌐 www.airanewsnetwork.com
📍 स्योहारा नगरपालिका की शर्मनाक लापरवाही उजागर!
➡️ वार्ड नंबर 10 में मंदिर के पास बना “शीतल जल पियाऊ” पिछले 2 सालों से प्यासे लोगों को छल रहा है।
🧊 जिस पियाऊ पर लिखा है — “जल है तो कल है”, वहाँ पानी की एक बूंद तक नहीं मिल रही!
🚱 न कोई नल चालू है, न कोई टंकी जुड़ी है। सिर्फ लोहे का ढांचा और दीवार पर लगे दिखावटी नारे।
🔥 भीषण गर्मी में जहां लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, वहीं स्योहारा नगरपालिका का यह “शीतल जल पियाऊ” सिर्फ एक शोपीस बनकर खड़ा है।
📣 स्थानीय लोगों की पीड़ा:
पूरे मोहल्ले में सिर्फ एक सरकारी नल, जिससे आता है गंदा और पीला पानी।
पियाऊ को लेकर कई बार शिकायतें दी गईं, मगर नगर पालिका के अफसरों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
⚠️ सरकारी दावे बनाम ज़मीनी हकीकत:
जहां सरकारें ‘हर घर जल’ और ‘जल संरक्षण’ की बात करती हैं, वहीं स्योहारा में “जल का केवल वादा है, हकीकत में सन्नाटा है!”
📸 तस्वीरों में देखें — शोपीस बना पियाऊ, खाली ड्रम, और लापरवाह नगर पालिका
👇 आपका क्या कहना है?
क्या जनता की मूलभूत जरूरतें पूरी करना नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं?
क्या दो साल का सूखा पियाऊ सरकार की “कल” वाली सोच का प्रतीक है?
🔄 इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि प्रशासन की आंखें खुलें और इस जल संकट का समाधान हो सके।
🗣️ #पानीकाहक #स्योहाराकीहकीकत #शीतलजलपियाऊ #जनतापूछेगी #आईरान्यूज़_नेटवर्क
✅ खबर वही जो हो सही
📲 Follow करें: @AiraNewsNetwork
📬 आप भी भेजें अपने क्षेत्र की सच्ची खबरें — हम उठाएंगे आपकी आवाज़।


















