मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

ईको व बाइक की टक्कर से पांच लोग घायल, जिला अस्पताल रैफर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ईको व बाइक की टक्कर से पांच लोग घायल, जिला अस्पताल रैफर

जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र से होकर निकलने वाले एन एच 34 बाईपास ओवर ब्रिज पर ग्राम दौलतपुर के पास ईको कार बाइक की टक्कर में 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सी एच सी बेवर लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। मामले के अनुसार सुरेंद्र कुमार पुत्र वृंदावन सिंह निवासी बल्लभगढ़ अपनी पत्नी उमा देवी बेटी क्षिप्रा सिंह व चालक बबलू पुत्र हरिकिशन के साथ ईको कार से हरदोई से अपनी साली के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर के पास तेज रफ्तार कार की बेवर से ही भोगांव की ओर जा रहे सौरव पुत्र श्याम सिंह, गोलू उर्फ सोहित पुत्र सत्यपाल निवासीगण अलीपुर थाना बेवर की बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ईको ने कई पलटे खाए जिससे ईको सवार सुरेंद्र सिंह 55 वर्ष, उमा देवी 52 वर्ष, चालक बबलू 50 वर्ष, बाइक सवार सौरव 22 वर्ष, गोलू उर्फ सोहित 23 वर्ष घायल हो गए। घटना में गोलू व सुरेंद्र कुमार के गंभीर चोटें हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button