देहरादून-उत्तराखण्ड़

प्रदेश में 15 स्थानों के नाम परिवर्तन,सुल्तानपुर पट्टी हुआ कौशल्या पूरी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून।/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश में 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा की। सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें। हरिद्वार में भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर, बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर, चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर, नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट का नाम मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर, खानपुर ब्लॉक के इदरीशपुर का नाम नंदपुर, खानपुर का नाम कृष्णपुर और अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया गया है। देहरादून में देहरादून नगर निगम के मियांवाला का नाम रामजीवाला, विकासनगर ब्लॉक का पीरवाला का नाम केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर, सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर किया गया है। नैनीताल में नवाची रोड का नाम अटल मार्ग किया गया है। पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग हुआ है। वहीं, उधमसिंहनगर में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्यापुरी किया गया है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button