मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने शहीद मेले में दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने शहीद मेले में दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – कस्बा में चल रहे शहीद मेला के शहीद स्मृति मंच पर रविवार को आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र -छात्राओं ने शहीदों की याद में सामूहिक व एकल कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


स्कूल के बच्चों ने कटपुतली, और काला जादू नाट्य कला,गायन,राष्ट्रीय गीत, कहानी, नाटक आदि प्रस्तुतियां दीं।छात्र छात्राओं द्वारा देश प्रेम और आधुनिकता के अद्भुत समागम को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा शहीदों की याद में इस प्रकार के कार्यक्रम समय -समय पर होने चाहिए। छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ इन कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।कार्यक्रम संयोजक विद्यालय प्रबंधक सर्वेश कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।विद्यालय स्टाफ, मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button