शहीद मेले में स्वतंत्रता संग्रामक सेनानी के वंशजों का किया सम्मान समारोह

शहीद मेले में स्वतंत्रता संग्रामक सेनानी के वंशजों का किया सम्मान समारोह
आईरा न्यूज नेटवर्क ब्यूरो अमन कुमार मैनपुरी
मैनपुरी कस्बा बेवर में आयोजित शहीद मेले के शहीद स्मृति मंच पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद वंशज सम्मेलन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मैनपुरी के रूप में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह, विशिष्ट अतिथि एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा ने कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारंभ किया वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिजनों को सम्मानित किया।इस मौके पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम वीरता, त्याग और बलिदान की अनगिनत कहानियों से भरा हुआ है। भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अपनी अटूट देशभक्ति और संघर्ष के जरिए ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने के लिए समर्पित थे। इनके प्रयासों ने न केवल भारत को आजादी की ओर अग्रसर किया, बल्कि पूरे विश्व में साहस और नेतृत्व की मिसाल कायम की। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के जरिए जनता को संगठित किया और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अहिंसक जनआंदोलन छेड़ा। वहीं, सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के माध्यम से क्रांति की मशाल जलाई। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सहित कई क्रांतिकारियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान की। इनके अलावा रानी लक्ष्मीबाई, बाल गंगाधर तिलक, और लाला लाजपत राय जैसे सेनानियों के योगदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को और मजबूत बनाया। इन वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान ने भारत के हर नागरिक को स्वतंत्रता का महत्व सिखाया और आजादी की राह को प्रशस्त किया। उनकी अमर गाथाओं की बदौलत ही आज हम एक स्वतंत्र राष्ट्र में गर्व से खड़े हैं। वहीं कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय रूद्रपुर के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति नाटक एवं गीत आदि प्रस्तुत किए।इस अवसर पर शहीद स्मृति मंच पर कई जनपदों से आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशजों को सम्मानित किया गया।


















