नई दिल्लीन्यूज़

चंडी मैया के भक्तजन सब जानते हैं

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

चंडी मैया के भक्तजन सब जानते हैं

जैसा की सभी हापुड़ वीडियो को जानकारी है कि जल्द ही हापुर में श्री चंडी मंदिर प्रबंधन समिति के लिए प्रबंधक कमेटी के चुनाव होने वाले हैं जिसमें सभी भावी उम्मीदवार जोर शोर से अपने प्रचार एवं प्रसार में लगे हुए हैं साथ ही चुनाव प्रक्रिया में जिन भक्तों की वोट बनी हुई है उनको वोट डालते समय यह भी ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है के जिस व्यक्ति विशेष के लिए वोट की जा रही है उसकी समाज में कैसी छवि है क्योंकि निसंदेह हापुड़ में श्री चंडी देवी मंदिर के प्रबंधन को लेकर होने वाले चुनाव से सीधी सीधी जनता की आस्था भी जुड़ी हुई है इसीलिए चुनाव प्रक्रिया में किसी भी ऐसे व्यक्ति को ना चुना जाए जिसकी भूतकाल की सामाजिक अथवा व्यक्तिगत कार्य प्रणाली श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाये यह जिम्मेदारी भी वोटरों की बन जाती है गौरतलब है कि हापुड़ में आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है की कुछ ऐसे भी व्यक्ति श्री चंडी मंदिर प्रबंधन समिति के चुनाव में पदों की दावेदारी ठोक रहे हैं जिनकी सामाजिक छवि बिल्कुल भी अच्छी नहीं है ऐसे व्यक्ति केवल अपने निजी स्वार्थ एवं दान राशि पर गलत निगाह रखते हुए अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं अतः चुनाव में उतरे सभी ग्रुपों के लिए यह जानना अत्यंत आवश्यक हो जाता है कि जिन व्यक्तियों को मैदान में उतारि जा रहा है उनकी सामाजिक छवि क्या है अभी कुछ दिन पहले ही हापुड़ में विश्व प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा का आयोजन किया गया था उसमें भी कुछ असामाजिक तत्व अपनी दाल गलाने पहुंच गए जिनका ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था बाद में उसे पूरे प्रकरण पर लीपापोती कर दी गई लेकिन ऐसे असामाजिक लोग यह नहीं जानते कि पब्लिक है यह सब जानती है साथ ही यह भी ध्यान में रहना चाहिए कि यह कोई राजनीतिक चुनाव नहीं है बल्कि एक ऐसा चुनाव है जिसमें जनपद के सभी धर्म प्रेमियों की आस्था और विश्वास जुड़ा है।

सुमत सिसोदिया
प्रदेश महासचिव
आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button