न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी ने जिला पोषण समिति की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी ने जिला पोषण समिति की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोधकुमार

मैनपुरी– जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह द्वारा जिला पोषण समिति की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप में माह नवंबर में प्रदर्शित आंकड़ों में शत-प्रतिशत लाभार्थियों का आधार सत्यापित पाया, 17837 लाभार्थियों के मोबाइल नंबर अद्यावधिक नहीं पाये गयें, जिसमें सर्वाधिक बाल विकास परियोजना अधिकारी किशनी, बेवर में हैं, जिस पर सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर लाभार्थियों का शत-प्रतिशत मोबाइल नंबर फीड कराना सुनिश्चित करें, गृह भ्रमण के अंतर्गत माह नवंबर में बरनाहल एवं जागीर परियोजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष ग्रह भ्रमण कम हुआ है। उन्होने निर्देशित करते हुये कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समय के अंतर्गत गृह भ्रमण करें तथा इसे पोषण ट्रैकर ऐप में अपलोड करना सुनिश्चित करें, बच्चों के वजन मापन में गत माह 98. 77 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई, जिस पर उन्होंने आदेशित करते हुए कहा कि प्रत्येक लक्षित बच्चों का वजन किया जाए, कोई बच्चा छूटे न सुनिश्चित किया जाए साथ ही वजन लिए बच्चों का वजन सही-सही फीड कराया जाए, जनपद के चिन्हित सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करायें, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो तथा पोषण पुनर्वास केंद्र की सुविधाओं का शत-प्रतिशत उपयोग हो सके।

श्री सिंह ने समीक्षा में पाया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी किशनी, कुरावली एवं जागीर के द्वारा नियमित रूप से स्वयं बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र नहीं भेजा जा रहा है. जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी सी.डी.पी.ओ. प्रत्येक माह 02-02 बच्चे अपने-अपने परियोजना से एन.आर.सी. भिजवाएंगे, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्च्चों के लिए उपलब्ध इंफ्राकिट (कुर्सी मेज एवं खिलौने आदि) की समीक्षा में पाया गया कि अभी भी 662 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बैठने हेतु कुर्सी मेज उपलब्ध नहीं है जबकि इन केंद्रों पर ई.सी.सी.ई. के अंतर्गत विभागीय बजट से खिलौने एवं अन्य सामग्रियां उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होने बैठक में निर्देश देते हुये कहा कि ग्राम पंचायत के माध्यम से अथवा ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता समिति की निधि से बच्चों के बैठने हेतु कुर्सी मेज की व्यवस्था सुनिश्चित करायें, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अवगत कराया कि द्वितीय चरण के अंतर्गत 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को कायाकल्प के

द्वारा लर्निंग लैब के रूप में बनाया जाना था, जिसमें से 09 केंद्रों पर अभी भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, जिस पर उन्होने सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों को 02 दिन के अंदर कार्य प्रारंभ कराते हुए 01 माह के अंदर कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु आदेशित किया, जनपद में मनरेगा कन्वर्जेस से 44 आंगनबाड़ी केंद्रों, भवनों का निर्माण हो रहा है, इन केंद्रों पर कार्यों में तेजी लाते हुए अति शीघ्र इन्हें पूरा करायें, जनपद में 03 परियोजना कार्यालय निर्माणाधीन हैं, जिसकी द्वितीय किस्त का भुगतान कार्यदाई संस्था यू.पी.पी.सी.एल. को करा दिया गया है तथा कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त प्र. चिकित्साधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिओम बाजपेयी ने किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button