खबरों की खबरन्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

शिकायतकर्ता विमला देवी ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि पति को शराब का आदी बनाकर उससे फर्जी ढंग से भूमि का बैनामा कर लिया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

शिकायतकर्ता विमला देवी ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि पति को शराब का आदी बनाकर उससे फर्जी ढंग से भूमि का बैनामा कर लिया

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए जिला ब्यूरो सुबोधकुमार मैनपुरी

मैनपुरी 28 दिसम्बर, 2024- जन-सुनवाई के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख भीखपुर बुढौली नि. विमला देवी ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसके चचेरे देवर ने पति को शराब का आदी बनाकर उससे फर्जी ढंग से भूमि का बैनामा कर लिया और फर्जी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर दर्शाये गए जबकि उसके खाते में कोई पैसा नहीं भेजा गया, जिस पर उन्होंने थानाध्यक्ष किशनी को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर न्यायोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए, नगला सुम्मेर नि लक्खी ने गांव के ही व्यक्तियों द्वारा जबरन नींव खोदकर आम-रास्ते को बंद करने, ग्राम नगरिया नि. ब्रजमोहन ने झोपड़ी पर जबरन कब्जा करने की शिकायत अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से कि जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी से कहा कि चकमार्ग, चकरोड सार्वजनिक आवागमन के लिए है, इन पर यदि कहीं भी किसी के द्वारा अनाधिकृत कब्जा किया जाए तो उसे तत्काल हटवाकर कब्जा करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करें, किसी की निजी भूमि पर दबंग द्वारा कब्जा न किया जाए, जबरन कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटा जाए पर्यटन मंत्री ने कहा कि जन-सुनवाई के दौरान बैनामों को लेकर भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने भूमि का क्रय-विक्रय करने वालों से कहा कि जमीन खरीदते समय बैनामें से पूर्व उसकी जांच कर लें, कई प्रकरण में जांच के दौरान पाया गया की बैनामे में दर्ज भूमि का मौके पर रकबा कम है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों पर मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में समस्या का निदान कराया जाए, तथ्यों को छिपाकर भूमि का विक्रय करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को उनकी समस्या से तत्काल निजात मिले इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशील रहकर कार्य करें, प्राप्त शिकायत का सर्वाेच्च प्राथमिकता पर त्वरित निदान हो, फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पडं़े। उन्होंने जनता दर्शन के दौरान कहा कि करहल चौराहे से सिंधिया तिराहे तक जल-भराव की समस्या से निजात दिलाने हेतु नाला निर्माण हेतु शासन स्तर से धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। उन्होंने उप जिलाधिकारी से कहा कि नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ होने से पूर्व भूमि का चिन्हांकन किया जाए, करहल चौराहे से सिंधिया तिराहे तक सड़क सीमा पर जहां पर भी अनाधिकृत कब्जे हों उसे तत्काल हटवाकर नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाए, निर्माण कार्य में गुणवत्ता, मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
आज जन-सुनवाई के दौरान ग्राम टिकरई नि. धर्मवीर सिंह ने भूमि गाटा संख्या-253-ग पर ग्राम भवानीपुर नि. परमाल सिंह द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटवाये जाने, ग्राम पंचायत बलारपुर नि. लखमी चन्द्र ने बिना पूर्व सूचना के अचानक बम्बे में पानी छोड़े जाने के कारण सैकड़ों बीघा बर्बाद हुयी फसल का उचित मुआवजा दिलाये जाने, ग्राम फरेंजी नि. अरूण कुमार ने खतौनी में निवास का पता दुरूस्त कराये जाने, नगला कुॅआ नि. राम निवास ने गाटा संख्या-836 पर मेढ़बंदी कराये जाने की मॉग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह के अलावा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पैक्स फेड के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, उदय चौहान, धीरू राठौर, अर्जुन चौहान, अमित गुप्ता, लालू जादौन, प्रवेश शर्मा स

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button