बिहार टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि बने डॉ सुमन मिश्रा।

डॉ डॉ सुमन मिश्रा कटिहार
18 दिसम्बर से चल रहे अमन सिंह राजपूत कप का आगाज के दूसरे दिन दूसरे मैच में आईरा 11 टीम के हार जिम्मेदारी टीम ऑनर डॉ सुमन मिश्रा ने लेते हुए कहा कि हमारी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया कुछ चूक हमसे हुई जो अगले सीजन में सुधार कर लिया जाएगा ।।बिहार का वर्ल्ड कप माने जाने वाला यह टूर्नामेंट अररिया जिले का हार्ट माने जाने वाला फारबिसगंज में आयोजित किया जा रहा है ।टीम मैनेजमेंट में भास्कर सिंह एवं कुणाल सिंह के अलावे पूरी टीम स्क्वायड तन मन धन से लगी हुई है ।बताते चले कि ASR CUP में बिहार के विभिन्न जिलों से टीम आती है जिसकी सारी व्यवस्था कमिटी पर होती है ।यह पांचवा सीजन का आगाज है । इस टूर्नामेंट में पहली बार आईरा 11 ने शिरकत किया जिसका मैच 19 दिसंबर को दूसरे पाली में दिया गया था ।इस टीम ने भी अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली थी लेकिन इस बार चूक हो गई । टीम ऑनर डॉ सुमन मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम कप्तान शास्वत मिश्रा पर भरोसा जताया था जिसने बेहतर कंबिनेशन किया और आगे भी कप्तान बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों का दिली ख्वाहिश रहती है कि एक बार ASR CUP खेलना ।क्योंकि बड़ा नाम के साथ साथ अनुशासित खेल कराया जाता है ।हम सभी टीम से अपील भी करेंगे इतने बड़ा अगर मंच कमिटी ने दिया है तो अनुशासित होकर खेलना टीम की जिम्मेदारी होनी चाहिए । हम अपनी तरफ से सभी टीमों को शुभकामनाएं देता हूं। और आगे उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।और साथ ही आईरा 11 की पूरी टीम इतने बड़े मंच पर डॉ सुमन मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष आईरा बिहार को मुख्य अतिथि बनाने के लिए ASR CUP के कमिटी को धन्यवाद करती है।


















