करनाल-हरियाणा

हरियाणा ही नहीं पूरे भारत का गौरव है सैनिक स्कूल कुंजपुरा : राम कुमार कश्यप इंद्री विधायक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरियाणा ही नहीं पूरे भारत का गौरव है सैनिक स्कूल कुंजपुरा : राम कुमार कश्यप इंद्री विधायक
करनाल, 2 दिसंबर । सैनिक स्कूल कुंजपुरा के संत कुमार स्टेडियम में अंतर्सदनीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में इंद्री विधानसभा के माननीय विधायक राम कुमार कश्यप गवर्नमेंट चीफ़ व्हिप ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों से उन्हें अवगत करवाया । इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने स्कूल प्रिंसिपल के साथ परिसर में स्थापित युद्ध में शहीद हुए जाबांजों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के आखिरी दिन का खेल समाप्त होने के पश्चात इस प्रतियोगिता के वरिष्ठ संवर्ग में चिलियानवाला सदन ने अपना परचम लहराया तो कनिष्ठ सदन में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पानीपत सदन ने विरोधी टीमों को चारों खाने चित करते हुए अपनी विजय पताका फहराई। अति कनिष्ठ संवर्ग में छंब सदन ने भी पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकतरफा मुकाबले में शकरगढ़ सदन को पटखनी दी तो बालिका संवर्ग में कल्पना चावला छात्रावास का जलवा रहा । प्रतियोगिता के वरिष्ठ सदन में थानेश्वर सदन से आर्यन कनिष्ठ सदन में पानीपत सदन से अमन तथा अति कनिष्ठ सदन में छंब सदन से यशराज को तथा अति कनिष्ठ बालिका संवर्ग में यशु को उनके हरफनमौला खेल प्रदर्शन से सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। वहीं इस खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहीं लड़कियों ने बेहतरीन खेल का मुजायरा करते हुए चार चांद लगा दिया और कल्पना चावला सदन की एथलीट आनंदिता शर्मा ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से लड़कियों की खेल प्रतिस्पर्धा में सबको परास्त करते हुए बेहतरीन एथलीट का खिताब जीता।
विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के पश्चात अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा की सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा ही नहीं वरन् पूरे भारत का गौरव है । सैनिक स्कूल कुंजपुरा के छात्रों का अनुशासन और देश सेवा के प्रति समर्पण की भावना स्वर्णिम भारत के प्रगति सूचक का स्पंदन है। मैं सैनिक स्कूल के यथायोग्य किसी भी कार्य के सम्पादन हेतु सदैव तत्पर रहूंगा।
प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा ने मुख्य अतिथि के इस कृतज्ञता हेतु ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो सैनिक स्कूल कुंजपुरा भविष्य में सफलता की एक नई कहानी रचेगा ।
संचालन सत्यपाल पूनिया ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान खेल संयोजक मुकेश शर्मा एपीटीसी स्टॉफ के साथ समस्त शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button