करनाल-हरियाणा

भाजपा ने दिया देश व प्रदेश को भयमुक्त शासन : अशोक तंवर की जनता से भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भाजपा ने दिया देश व प्रदेश को भयमुक्त शासन : अशोक तंवर
जनता से भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की

आईरा न्यूज नेटवर्क
एस आर योगी

करनाल, 23 सितम्बर।
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक तंवर ने कहा कि पिछले दस वर्षों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में हरियाणा में रिकार्डतोड़ विकास हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद भय मुक्त वातावरण इस देश में आया है। कांग्रेस ने हमेशा डराने धमकाने का काम किया है। आप लोगों को सोच समझकर फैसला लेना है कि आपको किस तरह की पार्टी चाहिए, किस तरह का शासन चाहिए और किस तरह की व्यवस्था चाहिए। अशोक तंवर आज करनाल कर्ण कमल में आयोजित प्रैसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री तंवर ने कहा कि भाजपा की जो जन कल्याणकारी योजनाएं हैं उसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जमीनी स्तर पर लाने का काम किया है। गरीबों को घर प्रदान किया है। देश की गरीब जनता को राशन देने का काम मोदी जी ने किया है। बिना खर्ची बिना पर्ची के रोजगार मिले हैं। कांग्रेसियों द्वारा अपना घर भरने की बात कहने के बाद जनता का सतर्क हो जाना चाहिए। कांग्रेस आखिर कैसी व्यवस्थाएं लाना चाहती है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे संत महात्माओं ने यह सिखाया है कि कभी किसी के साथ अन्याय न हो, किसी के साथ कोई भेदभाव न हो। उन्होंने जनता से कहा कि आप अपनी शक्ति को पहचानए। कांग्रेस ने किस तरह से झूठ, अफवाह एवं षडयंत्रों द्वारा अपने शासनकाल में सरकार को चलाया था, लेकिन अब जनता जागरुक हो चुकी है और इस बात सबूत प्रदेश की जनता आने वाली आठ तारीख को कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी और तीसरी बार भाजपा सरकार हैट्रिक लगाकर हरियाणा प्रदेश में एक नया इतिहास रचेगी। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, कृष्ण गर्ग, अमरनाथ सौदा, सुनील गोयल, डा. अशोक कुमार, भूपेन्द्र नौतना, अमित आर्य, पवन वालिया, मदन गुर्जर, दिनेश तनेजा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button