काशीपुर-उत्तराखण्ड़

जिलाधिकारी ने चैती मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित की मीटिंग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,काशीपुर में ऐतिहासिक चैती मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की आवश्यक बैठक आहुत की
रूद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में 09 अपै्रल 2024 से काशीपुर में आयोजित होने वाले चैती मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आहुत की गयी। जिलाधिकारी ने अधीशासी अभियन्ता लोनिवि काशीपुर को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्रान्तर्गत सभी मार्गों को गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करें। उन्होने नगर आयुक्त काशीपुर को निर्देशित किया कि मेले में साफ-सफाई एवं मेले में पर्याप्त मात्रा में कूड़ादान की व्यवस्था दुरूस्त रखें। उन्होने कहा कि नगर निगम मेले में मोबाईल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने सिचांई विभाग को निर्देश दिये कि मेले क्षेत्रान्तर्गत सभी नहरों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने एसडीएम काशीपुर को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये। उन्होने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बना कर मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की भी व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया की मेले में शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, एएसपी चन्द्रशेखर घोड़के, वरिष्ठ कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, आदि उपस्थित रहे

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button