10 दिन पूर्व घर से गैर समुदाय के साथ गई नाबालिग का पुलिस नही लगा पाई सुराग पीड़ित मां बाप दर दर की खा रहे हैं ठोकरे

10 दिन पूर्व घर से गैर समुदाय के साथ गई नाबालिग का पुलिस नही लगा पाई सुराग
पीड़ित मां बाप दर दर की खा रहे हैं ठोकरे
स्योहारा।यूं तो पुलिस आमजन की सुरक्षा देने और उसको इंसाफ दिलाने के बड़े बड़े दावे करती है लेकिन हकीकत में आमजन को तारीख और झूठे आश्वाशन के सिवा कुछ नही मिलता,ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है क्षेत्र के ग्राम खुर्द कादरा बाद निवासी शमीदा पत्नी तासीन पिछले दस दिन से अपनी नाबालिग पुत्री को बरामद कराने के लिए दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हो रही है,ज्यादा जानकारी देते हुए नाबालिग की मां शमिदा और पिता तासिन ने बताया कि उनकी पुत्री गत 3 दिसंबर की मध्य रात्रि घर में सो रही थी जिसकों मोनू जयपाल निवासी खुर्द थाना स्योहारा बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है जिसका पटाब10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नही लगा पाई है।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस कोई खास प्रयास इस मामले में नही कर रही है और केवल आश्वासन देकर टाल देती है।
इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी ने कहा की तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनो को बरामद करने के प्रयास निरंतर कर रही है।






