झारखण्ड

एसबीआई की ओर से साइबर फ्रॉड को लेकर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रिपोर्ट : मो. वसीम, हजारीबाग

हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के मटवारी स्थित सिटी कैंपस में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से साइबर फ्रॉड को लेकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। मौके पर एसबीआई के रीजनल मैनेजर नितेश आनंद ने कहा कि साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आए दिन साइबर अपराध की गतिविधियां बढ़ रही है, ऐसे में सावधानी ही इससे बचाव का सबसे अहम उपाय है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन गिफ्ट या नि: शुल्क मिलने वाले लाभ के प्रति सजग रहने की सलाह दी। आरबईओ के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को तानासिन व जंबो जैसे इलेक्ट्रॉनिक गजट हैक की संभावना वाली वेबसाइट को सर्च नहीं करने की सलाह दी। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने वर्तमान समय में बढ़ रहे इलेक्ट्रॉनिक गजट पर निर्भरता के मद्देनजर साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता कार्यक्रम को अहम बताया और इसके लिए उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से किए गए इस पहल की सराहना की और सभी को धन्यवाद दिया। पीबीबी के शाखा प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने भी साइबर अपराध को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया और विद्यार्थियों को ओपन वाई-फाई कनेक्ट करने से बचने की बात कही। इस बीच एसबीआई हजारीबाग शाखा के मुख्य प्रबंधक सहवीर कुमार ने आधुनिक समय में बैंक संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म की महत्ता और उसकी उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर एटीएम चैनल मैनेजर असीम कुमार अधिकारी, उपप्रबंधक राजीव रंजन, उपप्रबंधक नौलखा कुमार, पीबीबी उपप्रबंधक विकास कुमार, आईसेक्ट विश्वविद्यालय के डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, सीएस एंड आईटी डीन डॉ बिनोद कुमार समेत एसबीआई के अन्य कर्मी, विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों के साथ साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button