करनाल-हरियाणा

संसद भवन के सैट्रल हॉल में छाई एमएचयू की छात्रा किंजल शर्मा, चमकाया वि.वि. का नाम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

संसद भवन के सैट्रल हॉल में छाई एमएचयू की छात्रा किंजल शर्मा, चमकाया वि.वि. का नाम

महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पुराने संसद भवन के सैंट्रल हॉल में हुई भाषण प्रतियोगिता
करनाल
महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर पुरानी संसद भवन के सैंट्रल हॉल में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल के बागवानी महाविद्यालय की बीएससी प्रथम ईयर की छात्रा किंजल शर्मा ने भाग लेकर एमएचयू का नाम देशभर में चमकाया।
बागवानी महाविद्यालय के डीन एवं एमएचयू के अनुसंधान निदेशक प्रो. रमेश गोयल ने कहा कि माननीय कुलपति विजयेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एमएचयू लगातार आगे बढ़ रही है, हर क्षेत्र में वि.वि. का नाम रोशन हो रहा है। महाविद्यालय डीन प्रो. गोयल ने होनहार छात्रा किंजल शर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर से यूजीसी ने 26 विद्यार्थियों को चुना गया, प्रतियोगिता में हरियाणा से 3 विद्यार्थियों को भाषण देने के लिए बुलाया गया। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय की छात्रा किंजल शर्मा को भाषण देने का मौका मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सहित अन्य सम्मानित लोगों ने भाग लिया। किंजल शर्मा ने महात्मा गांधी के विचारों को महिला सशक्तिकरण के रूप में प्रकट किया। जिसे सभी ने सराहा और सैंट्रल तालियों की गडग़ड़ाहट से गुंज गया। यूजीसी चेयरमैन द्वारा किंजल शर्मा को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रो. गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ हर खेल, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक कार्यों आदि में भाग लेना चाहिए ताकि उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आ सकें।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button