करनाल-हरियाणा

जन संवाद कार्यक्रमों से सरकारी योजनाओं के प्रति जनता हो रही है जागरूक – पंवार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

जन संवाद कार्यक्रमों से सरकारी योजनाओं के प्रति जनता हो रही है जागरूक – पंवार

जनता की समस्याओं का उनके द्वार पर ही हो रहा है समाधान – पंवार

करनाल, 3 अक्तूबर। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को इंद्री व नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में आमजन के बीच जाकर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किये। इस दौरान उन्होंने नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के दादुपुर, बडलावा तथा इंद्री विधानसभा क्षेत्र के रैतखाना, धानोखेड़ी व कलरी जागीर गांव में जन संवाद कार्यक्रमों में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर सबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे तय समय सीमा में इन समस्याओं का निवारण कर मुझे व वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवायेंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी मंत्री व सांसद आमजन के बीच जाकर जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता में सरकार की जनकल्याण योजनाओं के प्रति हौसला और उमंग दिखाई पड़ता है, ऐसे में निश्चित तौर पर केन्द्र व हरियाणा में तीसरी बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही हैं।
उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जनहित में कार्य कर रही है। हाल में हुई जी- 20 की बैठक की मेजबानी से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने देश ने दुनियाभर में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इसी कड़ी में सुरक्षा की दृष्टि से आज कोई दुश्मन देश भारत की तरफ देख भी नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार ने देशभर में 12 करोड़ घरों में शौचालय बनवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने हर घर को गैस कनेक्शन देने के साथ- साथ प्रदेश को कैरोसिन मुक्त भी करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत व्यक्ति की हादसे के दौरान मृत्यु पर परिवार को दो लाख रुपये की राशि और घायल होने पर योजना के अनुसार एक लाख रुपये की राशि दी जाती है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत गरीब लोगों को व्यापार करने हेतु योजना अनुसार 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।
इस अवसर पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के, क्षेत्रवाद व भ्रष्टचार मुक्त नीति के साथ समान भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने सांसद से अपने विधानसभा क्षेत्र में कन्या कॉलेज के भी माँग की। उन्होंने कहा कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जायेगी। आज केन्द्र व प्रदेश सरकार बेहतर तालमेल के साथ जनहित कार्य कर रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गरीबों के प्रति अपनी विशेष सहानुभूति रखते हैं। जन संवाद कार्यक्रमों में सांसद कृष्ण लाल पंवार के सामने उपरोक्त सभी गांवों के सरपंचों ने अपने- अपने गांव से सबंधित मूलभूत सुविधाओं के लिए अपने मांग पत्र रखें, जिस पर सांसद ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगों को कल ही मुख्यमंत्री के पास भेज दिया जायेगा और तय समय सीमा में ही इनका निवारण कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर नीलोखेड़ी के पूर्व विधायक भगवानदास कबीर पंथी, एसडीएम इंद्री अशोक कुमार, भाजपा नेत्री मीना चैहान, तहसीलदार नीलोखेड़ी विनीता जागलान सहित तमाम विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button