न्यूज़
कानपुर के साढ़ थाने की सिपाही महिला पर आरोप निराधार लड़की के पिता ने किया खुलासा

कानपुर(हिमांशु गुप्ता):- जानकारी के अनुसार साढ़ थाना क्षेत्र में बीते दिनों पूर्व प्रधान के भतीजे पर 354 का मुकदमा पंजीकृत हुआ था वही लड़की के पिता ने महिला पुलिस पर लड़की के जबरन कपड़े उतरवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाया था जिसका आज एडीसीपी अंकिता शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया है की पुलिस पर जो भी आरोप लगाए गए थे वो आरोप बिलकुल निराधार है पीड़िता के पिता से पूछ ताछ पर पता चला है किसी के बरगलाने पर पुलिस पर झूठे आरोप लगाया था वही पीड़िता का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है फिलहाल अब तबियत में सुधार है वही पीड़िता के पिता ने भी बताया है की पुरानी रंजिश के चलते मैंने लड़के को फसाने की कोशिश की है पूर्व में भी आपस में समझौता हुआ है और किसी के कहने पर मैंने साढ़ पुलिस पर निराधार आरोप लगाया है पुलिस से हमे कोई समस्या नही है पुलिस में साथ में है।


















