बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमाओं की साफ सफाई कर किया गया माल्यार्पण

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमाओं की साफ सफाई कर किया गया माल्यार्पण
टूंडला/फिरोजाबाद
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के निमित्त नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला के नेतृत्व में नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई की और पानी से धुलाई की और माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.
इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के ब्रजक्षेत्र कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार समूचे भारतवर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा देश के महापुरुषों सहित शहीदों के सम्मान में अनेकों कार्यक्रम भाजपाइयों के द्वारा किया जा रहा है जिसमें शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा
नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा नगर के विवेकानंद चौक पर स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा की सफाई करके पानी से धुलाई की ओर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया भाजपा कार्यकर्ता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने का कार्य करेंगे इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक कार्यालय निर्माण विभाग सुशील पोनिया, पूर्व सांसद प्रतिनिधि लोकेंद्र पोनिया, जिला मंत्री संजय परमार, क्रय विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन मुकेश धामा, नगर महामंत्री डॉ गौतम, सिंह नौहवार,सुनील पाठक, अजीत चौधरी,भवानी सिंह, प्रदीप पाठक, रिंकू ठाकुर,आदि लोग मौजूद रहे


















