अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा तहसील नगीना एवं धामपुर क्षेत्रांतर्गत नदियों के जलस्तर का किया मुआयना

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा तहसील नगीना एवं धामपुर क्षेत्रांतर्गत नदियों के जलस्तर का किया गया मुआयना, स्थानीय लोगों को सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाने की दी सलाह




🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 09 AUGUST, 2023
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह द्वारा आज धामपुर एवं नगीना तहसील क्षेत्र का भ्रमण कर नदियों के जल स्तर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शेरकोट में खों नदी का जलस्तर निरन्तर बढ़ा हुआ पाया गया, जिसके कारण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्तपन्न हो रही है। शेरकोट से नंदगावँ जाने वाला मार्ग नयागावँ के निकट लोक निर्माण विभाग द्वारा खोदी गयी पुलिया के कारण आवागमन अवरुद्ध हो गया है, जिसकी वजह से नदी का जलस्तर निरन्तर बढ़ रहा है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण उनके द्वारा ग्राम नंदगांव जाना सम्भव नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त उन्होंने खो बैराज शेरकोट एवं शेरकोट तटबन्ध का निरीक्षण करते हुए संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खो बैराज से समय 3ः00 बजे 93432 क्यूसैक फ्लड पास हो रहा है, जिसकी वजह से खो नदी खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर चल रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहते हुए संयम बनाये रखने का आहवान किया। अपर जिलाधिकारी द्वारा नगीना तहसील क्षेत्रांतर्गत बढ़ापुर रोड स्थित जल भराव से प्रभावित ग्राम मोहिद्दीनपुर एवं ग्राम नरूल्लाहपुर तथा रायपुर-कोटद्वार रोड स्थित ग्राम औरंगाबाद उर्फ लालवाला से गुजरने वाली नदियों के जल स्तर का भी जायजा लिया और स्थानीय लोगों को अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाने की सलाह दी।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर राकेश कुमार, उपजिलाधिकारी धामपुर मोहित कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत कुमार, सहायक अभियंता नवरत्न सिंह, सतपाल सिंह, जूनियर इंजीनियर नवीन शर्मा, हरवीर सिंह, मनोज पाल, हरीश तिलारा, राजस्व कर्मचारी एवं ग्राम वाशी उपस्थित रहे।


















